खोया हुआ जन्म प्रमाण पत्र कैसे प्राप्त करें

यदि आपका जन्म प्रमाण पत्र खो गया है या आप नया जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त करना चाहते हैं तो इस ब्लॉक पोस्ट को शुरू से लेकर अंत तक अवश्य पढ़े।

जन्म प्रमाण पत्र हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। जिसे किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए दिया जाता है। और किसी भी तरह का कागजात में जन्मतिथि को सुधार करने के लिए मांगा जाता है जैसे कि आधार कार्ड, स्कूल से संबंधित कागजातों में सुधार या विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी योजनाओं में सुधार के लिए दिया जाता है।

खोया हुआ जन्म प्रमाण पत्र कैसे प्राप्त करें

  • खोया हुआ जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या लैपटॉप के क्रोम ब्राउज़र को ओपन करना होगा।
  • इसके बाद गूगल सर्च बॉक्स में जाकर crsorgi.gov.in/web/index.php/auth/birthPublicSearch लिखकर सर्च करना है।
  • इसके बाद कुछ इस प्रकार का इसका ऑफिशल पेज खुलेगा।
  • इसके बाद इसमें पूछी गई सभी जानकारी को भरना है जैसे कि आपका राज्य, जिला, ब्लॉक, आपका गांव कौन सा है और बच्चे का जन्म दिनांक इत्यादि को भरना है। (यदि आपके पास कोई इनफॉरमेशन नहीं है सिर्फ आपका जन्म तिथि याद है तो आप सिर्फ जन्मतिथि को भरकर सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करें)
  • सभी जानकारी को भरने के बाद Search के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने उस डेट के जितने भी जन्म तिथि बने होंगे वह खुलकर आ जाएगा।
  • यदि आपका खोया हुआ जन्म प्रमाण पत्र मिल गया उसके बगल में View के ऑप्शन दिखाई देंगे। उस पर आपको क्लिक करना है क्लिक करते ही आपका जन्म प्रमाण पत्र खुलकर आ जाएगा उसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
  • इस प्रकार खोया हुआ जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

सारांश>

खोया हुआ जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए सरकार की वेबसाइट crsorgi.gov.in/web/index.php/auth/birthPublicSearch पर जाना है, फिर अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव सिलेक्ट करके अपने बच्चों का जन्म दिनांक को डाल कर सर्च पर क्लिक करें इस प्रकार आप अपना जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

इससे भी पढ़ें >>

उत्तर प्रदेश में जन्म प्रमाण पत्र कैसे डाउनलोड करें
मोबाइल से फ्री में पैन कार्ड कैसे बनाएं
मोबाइल से जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाया जाता है

खोया हुआ जन्म प्रमाण पत्र कैसे प्राप्त करें, इसकी जानकारी ऊपर विस्तार रूप से बताया गया है हमें उम्मीद है यह जानकारी आपको अच्छा लगा होगा और आप बहुत आसानी से अपना खोया हुआ जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त कर चुके होंगे यदि इससे संबंधित किसी भी तरह का कोई सवाल है तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं हम आपकी मदद जरूर करेंगे।

error: Content is protected !!